हिंदी कविता पाठ (नर्सरी, एल.के.जी. एवं यू.के.जी.)

दिनांक: 28 जुलाई, 2026, मंगलवार

प्री-प्राइमरी विंग में नर्सरी, एल.के.जी. एवं यू.के.जी. के विद्यार्थियों के लिए हिंदी कविता पाठ का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पापा-मम्मी, आम, बादल, पेड़, अध्यापक, डाकिया, नाव, कूड़ेदान तथा बारिश जैसे विभिन्न विषयों पर सुंदर कविताओं का सस्वर पाठ किया।

विद्यार्थियों ने भावपूर्ण हाव-भाव, स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी उत्साहपूर्ण एवं जीवंत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।